ए आर टी ओ कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए। निखिल शर्मा

हरिद्वार 18 सितंबर 2025
एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
कार्यालय परिसर का निरीक्षण
सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश करे साथ ही उनके द्वारा दी गई इस व्यवस्था की सख़्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा जिम्मेदारी निर्धारित रहे।
फिटनेस सेंटर का निरीक्षण
फिटनेस सेंटर में पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। यह दोहराया गया कि किसी भी स्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन डीलरशिप का निरीक्षण के दौरान सभी वाहन डीलरशिप को निर्देश दिए गए कि दर सूची (रेट लिस्ट) स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित की जाए तथा फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार किया जाए। पिछली निरीक्षण रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की कोई भी घटना सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *