राम जन्म भूमि आंदोलन में ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का अहम योगदान-मदन कौशिक

हरिद्वार, 12 नवम्बर। भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में संत महापुरूषों व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि राज सत्ता धर्म सत्ता के बिना अधूरी है। पूज्य गुरूदेव हरिद्वार के पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने कई बार अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया। राम मंदिर आंदोलन के दौरान स्वामी जगदीश मुनि नेे संकल्प लिया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद ही आश्रम में राम दरबार स्थापित करेंगे। संत समाज और श्रद्धालुजनों की उपस्थिति में आश्रम में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कर गुरूदेव के संकल्प को पूरा किया गया। नगर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। राम जन्म भूमि आंदोलन में पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का अहम योगदान रहा। मंदिर आंदोलन को लेकर कई अहम रणनीति स्वामी जगदीश मुनि के संयोजन में हरिद्वार में तय की गयी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि संत महापुरूषों की प्रेरणा और सक्रिय योगदान के चलते ही अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का हिंदू समाज का स्वप्न साकार हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, श्रीमहंत स्वामी देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत महेंद्र स्वामी, श्रीमहंत रामेश्वरमनंद, स्वामी रवि देव शास्त्री, महंत सूरज दास, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत दुर्गादास, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविन्दर सिंह, विनोद महाराज, महंत श्यामप्रकाश, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत सूरजदास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत अमिताभ भारती, स्वामी प्रेमदास, स्वामी शंभूदास, स्वामी राघवेंद्र दास, स्वामी प्रदीप गिरी, महंत भजननाथ महाराज, स्वामी साधु राम, महंत मुरारी दास, स्वामी सुदर्शनानंद आदि सन्तो ने भी विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा रूड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार, अनिरूद्ध भाटी, संजीव चौधरी, विदित शर्मा, बलकेश राजोरिया, पवनदीप कुमार, संदीप सिंघानिया, पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, सतीश आर्य, प्रमोद शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, विशाल राठौड़, रामजीलाल प्रजापति, राहुल, ओमप्रकाश प्रजापति, लेखराज सिंह, विजेंद्र सैनी, प्रदीप प्रजापति, रामलाल प्रजापति, एडवोकेट बीडी प्रजापति, विनोद शर्मा, मेनपाल, महावीर गुलिया, जयवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *