श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वंदे मातरम फाउंडेशन के सहयोग से 24 बच्चों को निशुल्क अग्निवीर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

हरीद्वार-श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वंदे मातरम फाउंडेशन के सहयोग से 24 बच्चों को निशुल्क अग्निवीर का प्रशिक्षण पुरोला उत्तरकाशी में दिया जा रहा है श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षण पा रहे बच्चों की खाने की व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट ने तीर्थ नगरी के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से खाद्य सामग्री एकत्रित कर आज वंदे मातरम फाउंडेशन के संचालक राजेश सेमवाल को सुपुर्द की गई श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट 2 वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है एवं आई कैंप के माध्यम से निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन व चश्मों का वितरण कर रहा है।
साथ ही निशुल्क ऑनलाइन कंप्यूटर शिक्षा, इंग्लिश स्पीकिंग, रिजनिंग वह साइंस की कक्षाएं भी संचालित कर रहा है। अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहां की हमारे ट्रस्ट का उदय केवल जनहित कार्य के लिए हुआ है जो हम लगातार कर रहे हैं एवं शिक्षा क्षेत्र में बच्चों की आवश्यकता अनुसार शिक्षा के अलावा अग्निवीर का प्रशिक्षण पा रहे बच्चों को खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं जिससे उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कोई कठिनाई ना हो इस अवसर पर सहयोग करने वाले रमा वेश, राजबाला मित्तल, रजत जैन (एडवोकेट), करण पाल, विकास अग्रवाल, शिवम मेहता,  मोहित शर्मा,  नितिन मंगल, सुशील चौधरी,  मनोज विश्नोई,  डब्बू मंगल, संध्या अग्रवाल,  मीना बंसल,  गुरविंदर सिंह, डॉक्टर पूनम गुप्ता,  संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमित पादी,  सुनीता रानी,  सोनिया गुप्ता, आदि ने किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव जी द्वारा गाड़ी को हरी झंडी देकर विदा किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इन सभी सह-योगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत जैन, सुशील चौधरी,  संजय गुप्ता,  सुरेंद्र त्यागी, मोहित शर्मा,  नीतू वर्मा,  ररामेश्वर गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *