अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मैजेस्टिक योगा स्टूडिया ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कनखल स्थित मैजेस्टिक योगा स्टूडियो द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य सौरभ विश्व ने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को योग आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा.संध्या शर्मा, उद्योगपति तोष जैन, मोनिका जैन, समीक्षा शर्मा आदि ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। डा.संध्या शर्मा ने कहा कि दुनिया को योग के महत्व से परिचित कराने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की शुरूआत की गयी। नियमित रूप से योग अभ्यास करने से कई असाध्य रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। उद्योगपति तोष जैन ने कहा कि योग शरीर को निरोगी बनाने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि योग की परिभाषा बहुत विस्तृत है। योग कई शारीरिक और ध्यान मुद्राओं का संलग्न तथा एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। मोनिका जैन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है। योग मन को शांत और स्थित रखता है। यदि नियमित रूप से योग, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास किया जाए तो जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आते हैं। योग के अनेक लाभकारी परिणामों के चलते पूरी दुनिया में लोग योग को अपना रहे हैं।

Related Posts

कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप

  **हरिद्वार, 8 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटी है। वर्ष 2027 में आयोजित होने…

पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल

  हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए एक नई कार्यप्रणाली अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत अब कार्रवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *