तुलसी चौक पर बन्द पड़े फव्बारों को चार दिन के भीतर चालू करें: विनय शंकर पाण्डे


हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को तुलसी चौक के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी जैसे ही तुलसी चौक चौराहे पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की जहां पर प्रतिमा स्थापित है, उसके चारों ओर की व्यवस्थाओं को एक-एक करके देखा तथा उनके सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के चारों तरफ जो फव्बारे स्थापित किये गये हैं, के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तुलसी चौक का सौन्दर्यीकरण का कार्य आरडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था तथा ये फव्बारे उन्हीं द्वारा स्थापित किये गये हैं, जो वर्तमान में कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा निर्देश दिये कि आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तलब करते हुये चार दिन के भीतर इन फव्बारों को संचालित करें।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि धूप व बरसात को देखते हुये तुलसी चौक की आसपास की परिधि में बैठने के लिये कोई शेड आदि स्थापित नहीं है तथा बुजुर्ग आदि लोग यहां पर सुबह-शाम भ्रमण के लिये आते हैं, के दृष्टिगत तुलसी चौक की आसपास की परिधि के कोनों में स्थान चिह्नित कर शेड स्थापित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के पश्चात हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये चन्द्राचार्य चौक से भगत सिंह चौक के मध्य की एरिया के सौन्दर्यीकरण के कार्यों के सम्बन्ध में पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों-आरनामेंटल रेलिंग, दोनों तरफ के निष्प्रयोज्य बिजली के खम्भों को हटाने, आसपास की नालियों को कवर करने, पार्किंग एरिया विकसित करने आदि के क्रम में समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ये सभी कार्य 15 दिन के भीतर धरातल पर दिखाई देने चाहिये।
इस अवसर पर सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एई एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *