धर्म सत्ता और राज सत्ता के सम्मिश्रवण भारत बनेगा विश्व गुरू-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

हरिद्वार, 28 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से आशीर्वाद लिया। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज एवं अखाड़े की एक्कड़ कला शाखा के महंत अमनदीप सिंह महाराज व अन्य संतों ने फूलमाला पहनाकर डा.रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत किया। डा.निशंक को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राज सत्ता के सम्मिश्रण से ही भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि डा.निशंक का संत समाज के प्रति भक्ति भाव प्रशंसनीय है। डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति के संरक्षण में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल का सदैव अहम योगदान रहा है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल धर्म के प्रचार प्रसार के साथ मानव सेवा में भी योगसांसद निशंक ने लिया श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से आशीर्वाद
धर्म सत्ता और राज सत्ता के सम्मिश्रवण भारत बनेगा विश्व गुरू-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *