मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन पर “नारी शक्ति उत्सव” को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस

 हरिद्वार –

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं को “नारी शक्ति उत्सव” के तहत सशक्त बनाने के लिए किए गए आह्वान को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस निरंतर विभिन्न माध्यम से प्रयास कर रही है।
“नारी शक्ति उत्सव” के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाने के साथ साथ हरिद्वार पुलिस उपवा के माध्यम से पुलिस परिवार के महिलाओं को अचार, मुरब्बा, धूप-अगरबत्ती, हेण्डक्राफ्ट आदि का निर्माण एवं सिलाई मशीन, मसाला चक्की आदि को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आज दिनांक 25.03.2023 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में टीम गौरा शक्ति द्वारा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह एवं सीओ ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल की उपस्थिति में सर्वप्रथम छात्राओं को सेल्फ डिफेंस टैक्नीक सिखाई गई। इस दौरान पुलिस माडर्न स्कूल के करीब 150 बच्चे एवं स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा। प्रशिक्षित गौरा शक्ति टीम ने सेल्फ डिफेंस टैक्नीक का डेमो देने के पश्चात छात्राओं को भी हाथ आजमाकर कुशलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त ट्रेनिंग सेशन के पश्चात उपवा अध्यक्षा हरिद्वार श्रीमती दीपाली सिंह की मौजूदगी में पुलिस परिवार की महिलाओं को लघु उद्योग के तहत सुगंधित धूप एवं अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे एक किरण सेवा समिति के सदस्य श्री आकाश द्विवेदी तथा श्री हरिओम ध्यानी द्वारा गहनता से सभी उपस्थित महिलाओं को घर बैठे आसानी एवं कम लागत से सुगंधित धूप एवं अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

Related Posts

स्वच्छता व अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर नगर आयुक्त सख्त, दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। दिनांक 05-05-2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

जनपद में पी सी पी एन डी टी एक्ट का कढ़ाई से पालन किया जाए जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 05 मई 2026* जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम का सकती से पालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *