हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में भारत के 76वें
सवतंत्रता दिवस एवं 75वीं हीरक वर्षगांठ को मनाया गया। भरतीय ध्वज़ तिरंगा
का रोहण हरिद्वार उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने किया।

राष्ट्रीय ध्वज रोहण कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के उक्रांद केंद्रीय
एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की अवधारणा को पूर्ण करने का संकल्प किया।

केन्द्रीय सलाहकार रवीन्द्र वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का
स्वतंत्रता संग्राम 1857 में ही आरम्भ: हो गया था जिसके फलस्वरूप 1947
में भारत की जनता स्वतंत्रतापूर्ण स्वांस ले सकी जिसको अक्षुन्य बनाये
रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। आगे उन्होने कहा कि आज भी बहुत ऐसे
क्षेत्र हैं  जहां विकास की किरणे नहीं पहुंची हैं और विषमताओं का अम्बार
है जिसका सबसे बडा उदाहरण उत्तराखण्ड राज्य है।

पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला हरिद्वार प्रभारी चौधरी बृजवीर सिंह
ने कहा कि भारत को स्वतंत्र करने में हर धर्म जाति के लोग शामिल थे
परन्तु आज फिर जाति धर्म के नाम पर अलगाव फैलाने का कुत्सित षडयंत्र रचा
जा रहा है जो देश की अखण्डता के लिये बहुत बडा खतरा है।

पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता का मायना
तबतक पूरा नहीं होगा जबतक महिलाओं के सश्क्तिकरण के लिये कार्य नहीं
होता।

उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने कहा कि जिस भारत की स्वतंत्र आबोहवा
में आज हम सांस ले रहे हैं वह हज़ारों स्वतंत्रता सैनानियों के नि:स्वार्थ
त्याग व बलिदान से प्राप्त हुई है यह आज के हर नागरिक को याद रखना होगा
इस स्वतंत्रता को कायम रखने की ज़िम्मेदारी आज के नौज़वान युवकों के कंधों
पर है जिस तरह से आजकल की राजनीति पेंग बढा रही है भारत को आर्थिक गुलामी
की ओर लेजा रही है।

जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारत की जवानी जिस तरह से
विदेशों की ओर पलायन कर रही है आज की कुत्सित राजनीति का परिणाम है जो
स्वतंत्रता की परिभाषा के अनुरूप नहीं है।

भारत के 75वें हीरक जन्मदिवस पर धवज़ारोहण करके स्वतंत्रता सैनानियों का
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में केन्द्रीय सलाहकार रवीन्द्र वशिष्ठ, पूर्व
केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह व श्रीमति सरिता पुरोहित, पूर्व
केंद्रीय सचिव डा0 राजवीर सिंह पुण्डीर, जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी, जिला
उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व संजय उपाध्याय, जिला सचिव जसवन्त सिंह
बिष्ट, जिला कार्यालय मंत्री रजत शर्मा, श्रीमति पुष्पा देवी, सुरेंद्र
सिंह रावत, शंकर दत्त उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, रामपाल, देवेंद्र
गैरोला अन्य स्थानीय निवासियों ने भाग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *