जीवन मे अनुशासन व महेनत के द्वारा कुछ भी हासिल किया जा सकता है – प्रवीण कपिल

 
  हरिद्वार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव । विद्यालय के वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया । छात्रों को आशीष वचन के द्वारा संबोधित करते हुए प्रवीण कपिल ने कहा कि जीवन मे अनुशासन व महेनत के द्वारा कुछ भी हासिल किया जा सकता है । 
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देश प्रेम गीत, नृत्य, कविता आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । अनुदेशक संदीप कुमार, सुबोध कुमार व लेखाकार नितिन द्वारा बच्चों को सुंदर सुंदर कार्यक्रम तैयार कराए गए । कार्यक्रम के अंत मे छात्रों व उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मिष्ठान वितरित करा गया ।
इस अवसर पर रा. प्रा. वी. अलीपुर से कविता धीमान, रा. उ.प्रा. वी. इब्राहिमपुर से रवि चंद्रा, पूनम कपिल, हर्षीत कपिल, सुमित, आशुतोष अरोड़ा, विद्यालय स्टाफ नितिन, संदीप कुमार, सुबोध कुमार, हरिओम, मुकेश, रुस्तम, सत्यवीर, सूरज, अभिभावक व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे 

Related Posts

30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक*

  *हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित…

पतंजलि विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़ाकर जीवन से जोड़ने का कार्य किया- डॉ. धन सिंह रावत

हरिद्वार, 27 जून 2026। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह सम्पन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *