निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में अपर जिलाधिकारी श्री वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आयोजित की गई, जिसमे बुधवार को पौड़ी गढ़वाल जनपद के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 95 महिला अभ्यर्थियों में से 93 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 86 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई । इसके अतिरिक्त साथ ही इस परीक्षा में कुल 143 पुरुष अभ्यर्थियों में से 138 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 124 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून व बागेश्वर के अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 अप्रैल को सम्पन्न हुई। यह परीक्षा 5 मई तक होनी है,जिसमे अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जनपदो के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती जूही मनराल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश ,जिला क्रीडा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार,सहायक भूलेख अधिकारी श्री हरिहर उनियाल सांख्यिकी अधिकारी मदन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

हरिद्वार के hec में 17 को रोजगार मेला

हरिद्वार के hec में 17 को रोजगार मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *