एचईसी कॉलेज में ‘विश्व डाक दिवस‘ पर कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार -1 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटॅयूशन्स, हरिद्वार में आज ‘विश्व डाक दिवस‘ पर साहित्य क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया साथ ही उन्होंने छात्रों के साथ डाक की उपयोगिता, महत्व आदि पर अपने विचारों को साझा किया। 

छात्रों के लिये विश्व डाक से सम्बन्धित ‘लैटर बॉक्स‘ ‘पोस्टर मेकिंग‘, पोस्टर पंेटिंग‘ ‘3डी माडल्स‘, ‘क्रिएटिव पोस्टकार्ड, ‘लैटर राईटिंग‘ प्रतियोगिता रखी गयी। निर्णायक मण्डल द्वारा लैटर बॉक्स प्रतियोगिता में वंश छाबडा, अंकुर को प्रथम स्थान, हिमानी एवं प्रीति को द्वितीय स्थान, ‘पोस्टर मेंकिंग‘ प्रतियोगिता में अंजली, खुशी, साईना को प्रथम स्थान, धु्रविका, संगीता को द्वितीय स्थान, ‘लैटर राइटिंग‘ प्रतियोगिता अंशिका को प्रथम व प्रकृति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल में स्वपनिल शर्मा, डा0 शिवानी एवं शुभ्रा शामिल थे।
विजेताओं को चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, एवं साहित्य क्लब के समन्वयक सुनीति त्यागी, मेहुल सिंह, श्वेता सिंह, दीपाली अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *