SGHS कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया कोषागार कार्यालय रूड़की में दिनांक 02.12.2020 से प्रारम्भ हो गयी है

हरिद्वार। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 के द्वारा राज्य सरकार के कार्मिक एवं पेंशनरों हेतु लागू राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत समस्त कार्मिकों, पेंशनरों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों का SGHS कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया कोषागार कार्यालय रूड़की में दिनांक 02.12.2020 से प्रारम्भ हो गयी है। सभी कार्मिक/पेंशनर अपने कर्मचारी कोड/जी0आर0डी0 संख्या व आधार कार्ड तथा उनके आश्रित आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर कार्ड बनवा सकते हैं।
जिन आहरण वितरण अधिकारियों के द्वारा अपने अधीनस्थ कार्मिकों का डाटा आई0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर फीड कर सत्यापन नहीं किया गया है, वे सभी कार्मिकों का डाटा फीड कर अप्रूव करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी कोषाधिकारी रूड़की शैफाली गुप्ता द्वारा दी गयी।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *