जिलाधिकारी ने देर सायं कांवड़ मेला-2022 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैरागी कैम्प के पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।  

 
 
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को देर सायं कांवड़ मेला-2022 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैरागी कैम्प के पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।  
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुये बैरागी कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने बैरागी कैम्प  में पार्किंग स्थलों की मूलभूत सुविधाओं-प्रकाश व्यवस्था, पीने  का पानी, शौचालय, वाहनों को पार्क करने की व्यवस्थाओं आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने एचआरडीए द्वारा न्यूनतम समय में प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था करने के लिये  सराहना भी की।  
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एई एचआरडीए श्री  पंकज पाठक सहित सम्बन्धित विभागों  के अधिकारीगण उपस्थित थे।  
 

Related Posts

विगत एक दिन में 160 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

हरिद्वार, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलोनी पार्क, अपोजिट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में प्रातः 6:30 बजे योग पार्क स्थापना, सामूहिक योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *