युवा करेंगे गांव गांव गंगा की यात्रा – हिमांशु सिंह राठौड़ – हिमांशु सिंह राठौड़ 

 
 
 हरिद्वार– आज दिनाँक 27 मई 2022 को नेहरू युवा केंद्र, हरिद्वार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत 7 दिवसीय स्पीयरहेड टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस की शुरुआत चेतना गीत द्वारा की गयी। एवं रिपोटिंग समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र की शुरआत की।
प्रथम सत्र में श्री अजयराज शर्मा जी के संचार माध्यम एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया एवं गंगा सेवा से जुड़े स्लोगन एवं गीत गायन कराया गया।
जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ जी ने युवाओं को समाज सेवा और समाज कार्य के बीच अंतर बताते हुए समाज कार्य के क्षेत्र में युवाओं की क्या क्या संभावनाएं हैं द्वितीय सत्र में डॉ श्री एस.पी.सिंह जी जिला समन्वयक एन एस एस जी के द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने युवाओं को पद यात्रा, रैली और प्रभात फेरी की तकनीक बतायीं और युवाओं को ग्रामीण स्तर पर  ये कार्यक्रम आयोजित करने की विधियां बतायीं।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, अजय शर्मा, रोहित कुमार, सदक्ष एवं सभी 50 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *