पुलिस लाइन रोशनाबाद में गौरैया के संरक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

  हरिद्वार-*आओ हम आगे आये मासूम गौरेया को बचाए ,सुने पड़े आँगन में फिर से चहचहाट लाये चलो गौरेया बचाएं* 
*गौरैया संरक्षण जागरूकता सत्र*
 
 
 
गौरैया पक्षी से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। पर्यावरण में अपनी महत्ती भूमिका निभाने के साथ साथ यह पक्षी हमारे बचपन, परिवार, संस्कृति एवं समाज का एक अभिन्न अंग रहा हैl
 
वर्तमान में गौरैया पक्षी विलुप्ति की कगार पर है इसके संरक्षण हेतु पूरे विश्व में एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसकी एक कड़ी में  दिनांक 23/05/2022, की  साय को  पुलिस लाइन रोशनाबाद में गौरैया के संरक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई ,जिसमें मुख्य वक्ता- पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. विनय सेठी (उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार) द्वारा गौरैया संरक्षण से हमारा नाता, इसकी पर्यावरण में भूमिका एवम इनका संरक्षण क्यों जरूरी है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई , जिसमें विशेष अतिथि श्रीमती लता रावत पत्नी श्री योगेन्द्र सिंह रावत DIG/ SSP जनपद हरिद्वार ,  उपस्थित  रही साथ ही श्री जितेन्द्र जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरिद्वार, श्रीमती हेमलता चौहान (गौरैया संरक्षण टीम ),उपवा टीम व पुलिस परिसर में निवासरत महिलाए ,बच्चे उपस्थित रहे । सभी लोगों द्वारा गौरैया संरक्षण की शपथ लेते हुए आमजन से भी गौरी आरक्षण की अपील की गई l

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *