बच्चों व महिलाओं को मिलेगा मुफ्त डिजिटल प्रशिक्षण

 
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की पहल पर कौशल विकास विभाग द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट विविधता कौशल कार्यक्रम(माइक्रोसाफ्ट स्कील्स डायवर्सिटी प्रोग्राम) के अंतर्गत मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
इस सम्बन्ध में जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन अधिकारी श्री उत्तम कुमार ने अवगत कराया है कि कौशल विकास विभाग द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट विविधता कौशल कार्यक्रम(माइक्रोसाफ्ट स्कील्स डायवर्सिटी प्रोग्राम) के अंतर्गत मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से महिलायें जो कि रोजगार पाना चाहती है व छात्र-छात्रायें, जो स्नातक, इंटर स्कूल की पढ़ाई कर रहे है, उन सभी को इस प्रशिक्षण का लाभ मिल सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दो विषयों- डिजिटल उत्पादकता(डिजिटल प्रोडक्टविटी) तथा रोजगार कौशल(इम्प्लोयबिलिटी स्कील्स) पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन अधिकारी ने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण सप्ताह में 5 दिनों की अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है, जो कि 04 घंटे प्रतिदिन चलेगा। यह प्रशिक्षण मोबाइल के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है तथा प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागयों को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।  
प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए गूगल लिंक एवं माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल लिंक-(Google Link- https//rebrand.ly/reguk2, Excel Link- https: //bit.ly/3nbUrje) पर आगामी 03 जुलाई तक लाभार्थी स्वयं रजिस्टर कर सकते हैं। प्रशिक्षण का प्रथम बैच 04 जुलाई, 2022 से प्रारम्भ होने जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

हरिद्वार, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलोनी पार्क, अपोजिट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में प्रातः 6:30 बजे योग पार्क स्थापना, सामूहिक योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम…

आगामी 9 जून को रुड़की में प्रस्तावित

हरिद्वार। आगामी 9 जून को रुड़की में प्रस्तावित गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय चुनाव और दूसरी असंवैधानिक कार्यवाही पर उप निबंधक फर्म सोसाइटी एवं चित्स हरिद्वार ने रोक लगादी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *