अग्निशमन सेवा सप्ताह के छटवें दिवस के कार्यक्रम

   हरिद्वार-अग्निशमन सेवा सप्ताह के छटवें दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार श्री प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों के द्वारा फायर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाकर फायर स्टेशन मायापुर का सौंदर्यकरण किया गया।*              
          *इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार श्री प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में एक फायर यूनिट द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, IP-2, के अंतर्गत स्थित संस्थानों SKF इंडिया लिमिटेड तथा ESME कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड में संस्थान के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को संस्थान में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता/कार्यविधि की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही संस्थान में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों को प्रयोग कर संस्था के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से भी अग्निशमन उपकरणों को प्रयोग करवाया गया। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संस्थान के प्रबंधकों को सुझाव दिया गया कि संस्थान के सभी कर्मचारियों को अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों को प्रयोग करने की जानकारी होनी चाहिए साथ ही संस्थान में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील दशा में रखा जाए।*

Related Posts

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

व्यापारियों और प्रशासनिक टीम में हुआ टकराव।

हरिद्वार। हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और प्रशासनिक टीम में हुआ टकराव। व्यापारी नेताओं के खिलाफ नगरनिगम कर्मी पुलिस को तहरीर देने नगर कोतवाली पहुंचे। व्यापारी भी अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *