एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार

आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पिछले माह जनपद में घटे विभिन्न अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा करते हुए कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन सुधारने व रिकवरी रेट बेहतर बनाने की नसीहत दी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग आदि आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों के खिलाफ और अधिक सक्रियता से कार्यवाही करने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का फीड़ बैक लेते हुए व्यवस्थाओं में और अधिक सुराधर के लिए सुझाव मांगे। साथ ही कांवड़ मेले के लिए क्रय की गई सामग्री की प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन से जानकारी लेते हुए समय से टेंट, बैरिकेट आदि स्थापित करने एवं आवश्यकतानुसार सामग्री/उपकरण वितरण के निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा को लेकर अन्य जनपद से प्राप्त फोर्स एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के व्यवस्थापन एवं अन्य विषयों पर भी मंथन किया गया।

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक

हरिद्वार/देहरादून, 12 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक में राज्य के पेंशनर्स के सात सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की गई…

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  *हरिद्वार 12 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *