नेपाली फार्म हाउस पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का भौतिक रूप से निरीक्षण

 

हरिद्वार 17 मई 2024: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह के साथ तीन पानी हरिद्वार रोड (नेपाली फार्म हाउस) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का भौतिक रूप से निरीक्षण उपरांत आपसी विचार विमर्श कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।
जैसा की विदित है कि पूरे देश से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे श्रृद्धालुगण को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए स्थितिनुसार निर्णय लेते हुए बेहतर प्रबंध किए जा हैं, हरिद्वार से चारों धामों के लिए जाने वाला ट्रैफिक हरिद्वार से गुजरने के बाद जनपद देहरादून स्थित नेपाली फार्म व अब इस स्थान से होकर गुजरेगा जहां दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारीगण यात्रा के लिए अधिकृत/पंजीकृत यात्री वाहन को चेक करने के उपरांत ही आगे भेजेंगे। बिना पंजीकरण वाहनों को यहां से वापस भेजा जाएगा। चार धाम यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी जिससे चार धाम यात्रा सरल व सुगम्य होगी। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण कराए चार धाम यात्रा पर पहुंचने वाले व्यक्तियों के कारण जांच में अनावश्यक विलंब होता है, जिससे वहां पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
अस अवसर पर एसपी सिटीे स्वतंत्र कुमार, एसपी टैªफिक पंकज गैरोला, सीओ टैªफिक नताशा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून लोकजीत सिंह तथा दोनों जनपद के पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *