एचईसी कॉलेज ‘नौकरी मेला-2024‘ में 112 को मिली नौकरी

 

  हरिद्वार-एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2024‘‘ में आज दूसरे दिन का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन श्री अमित चौधरी व निदेशक विकास गुप्ता, अरूण राणा, सौरभ मिश्रा ने कम्पनियों के एचआर एक्जिक्यूटिव के साथ फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। 

नौकरी मेले में आज दूसरे दिन एकम्स, बजाज कैपिटल, पैन्टालून्स बाई बिरला ग्रुप, एडुक्यू, यूसर्टिफाई, एक्सिस बैंक आदि कम्पनियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। आज एकम्स कम्पनी में 20, बजाज कैपिटल में 90, पैण्टालून्स में 76, यूसर्टिफाई में 84, एक्सिस बैंक में 79 एवं एडूक्यू 83 छात्रों ने साक्षात्कार हेतु रजिस्ट्र्ेशन कराया।
नौकरी मेला में आयी कम्पनियों द्वारा कई राउण्ड के साक्षात्कार के बाद 112 छात्रों का चयन नौकरी हेतु हो गया है, कुछ कम्पनियों द्वारा फाईनल चयन सोमवार को किया जायेगा।
चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकॉमनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की।
नौकरी मेले में निदेशक श्री विकास गुप्ता, विभागाध्यक्ष डा0 तृप्ति अग्रवाल, मिनाक्षी, नीलम वर्मा, सपना सकलानी, डा0 सुशील, नुपुर गर्ग, सुनीति त्यागी, ललित जोशी, तारा सिंह, उमराव सिंह, रितु मोदी, कीर्ति हंस, गौरव हटवाल, कुमारप्रीत, कमलकान्त, सागर, आकाश, शिखा सूरी, दीपशिखा आदि शामिल रहे।      

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *