कैलाश विजयवर्गीय ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

हरिद्वार, 3 मई। हरिद्वार आए मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दक्षिण काली पहुंचकर मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने माता की चुनरी व नारियल भेंटकर तथा रूद्राक्ष की माला और शॉल ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संरक्षण संवर्द्धन में हमेशा योगदान दिया है। संतों के प्रति भी उनका विशेष श्रद्धाभाव है। राजसत्ता और धर्मसत्ता के समन्वय से ही देश आगे बढ़ेगा। सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही व्यक्ति का कल्याण होता है। समाज को धर्म व अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर कर सनातन धर्म संस्कृति को विश्व पटल पर प्रचारित प्रसारित करने में संत महापुरूषों का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के संत महापुरूषों द्वारा प्रसारित संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *