ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर रही है।

उक्त कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी/गैंगस्टरों की की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दिनांक 16/4/26 को पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोह नदी के पुल पर मोजूद 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पुछताछ के लिए रोका।

पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे तीनों संदिग्ध को जवानों ने घेर घोट कर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों संदिग्ध आपराधिक गैंग से ताल्लुक रखते हैं जिनमें एक संदिग्ध स्वयं गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू है जिसे वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। तीनों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुकदमा अपराध संख्या- 166/2026
धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम*

*पकड़े गए गैंग के सदस्य-*
1- भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर)
2- इकलाख पुत्र निसार
3- राशिद पुत्र नाजिर
समस्त निवासी इब्राहिमपुर पथरी

*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
3- उ.नि.बबलू चौहान
4- कां सुशील कुमार
5- कां ब्रह्मदत्त जोशी
6-का. अजीत तोमर

Related Posts

बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त

  देहरादून, 29 मई 2026 राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर में असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद पर तैनात डाॅ. उमेश त्यागी को फर्जी अंक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करना भारी…

ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये

कनखल हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *