सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

 

*हरिद्वार 16 अप्रैल 2026*

हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 15 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 50 मीटर, प्रेम विहार चौक सीसी रोड 39 मीटर, शिव मूर्ति चौक सीसी रोड निर्माण कार्य 27 मीटर,पीपल वाली गली सीसी रोड 22 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 138 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत लोकसेवा आयोग सीसी रोड 56 मीटर, गणपति विहार सीसी रोड 40 मीटर,द्वारका विहार पावर ब्लॉक 23 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 15 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 134 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Related Posts

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: रेलवे और मेला प्रशासन ने तेज की तैयारियाँ

  *हरिद्वार, 11 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए मेला…

IIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर

हरिद्वार IIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *