शहीद पुलिस कर्मचारी गणों की स्मृति में आपसी एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया

 हरिद्वार समाचार-शहीद पुलिस कर्मचारी गणों की स्मृति में पुलिस लाइन रोशनाबाद में जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन पीएससी के कर्मचारियों द्वारा आपसी एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, पीएसी से आए 70 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| सुश्री रेखा यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन हरिद्वार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई गई, प्रतिभागियों द्वारा एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की दौड़ पूरी की गई, दौड़ में कांस्टेबल सचिन कुमार, पुलिस लाइन ने प्रथम, कांस्टेबल घुड़सवार पप्पू सिंह ने द्वितीय एवं कांस्टेबल चालक वीरेश कुमार आईआरबी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुश्री रेखा यादव (सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन) के द्वारा कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर श्री जितेंद्र जोशी (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन) उपनिरीक्षक भारत सिंह एवं उप निरीक्षक अरविंद राणा उपस्थित थे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल

  दिनांकः 23 जुलाई, 2026 देहरादून उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी की अध्यक्षता में आज विद्युत सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम सम्बंधी एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *