स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

हरिद्वार

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी हरिद्वर एवं रोटरी क्लब हरिद्वार सैट्रल के द्वारा एसडीआईएमटी में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस मोके पर संस्थान के विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ-चढ कर रक्तदान में भाग लिया। संस्थान की निदेशक डॉ0 जयलक्ष्मी ने बताया कि हमारे संस्थान में ही समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जाता रहा है। जिससे विद्यार्थियों में सेवा की भावना जाग्रत होती है साथ ही समाजिक कार्य भी होता है। उन्होंने बताया कि ब्लड देने से दो फायदे प्रत्यक्ष रूप से होते है । एक तो हमारे शरीर में नया खून बनता हैं दूसरा जरूरत मंद को खून की पूर्ति होती है तथा अप्रत्यक्ष रूप से भी कई फायदे होेते है। उन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ पुरूष 3 महीने के अंतराल पर एवं महिला 4 महिनें के अंतराल पर रक्तदान कर सकती है।
ब्लड देने वालो में अनिल गोयल, अर्पित तौमर, आलोक चौबे, राहुल, अभिषेक, गिलक्रिस्ट, तुषार कुमार, आकाश राठी, धीरज, अमरेश यादव, वैभव, रिया, अमन मिश्रा, अनिकेत, अंंिशका कुमारी, गौरव, रितिक, हर्षित सैनी आदि ने रक्त दान महादान किया। इस अवसर पर अशांेक गौतम, दीप्ती चौहान, पंकज चौधरी, मिंताशी विश्वनोई, अंजुम सिद्दकी, कृति चुग, अनुराग गुप्ता, धरणीधर वाग्ले, उमेश कुमार, वर्षा वर्मा, प्रशांत कुमार, आदि मौजूद रहें।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *