एचआरडीए तथा सिचाईं विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

 

हरिद्वार 13 मई, 2024 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित कार्यालय कक्ष में एचआरडीए तथा सिचाईं विभाग की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का सौंदर्यकरण कराते हुए सुंदर व आकर्षक बनाया जाए। जिससे कि जनपद में आने वाले श्रद्धालु एवम पर्यटक सुखद अनुभव तथा यादें लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना विकास सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने एचआरडीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व बरसाती पानी को एकत्र करने का स्थान चिन्हित कर लिया जाये, उन्होंने कहा कि प्राचीन पौराणिक स्थलों, नहर पट्टी, यदि वहॉ पर अवैध अतिक्रमण है तो उसे शीघ्र खाली करवाया जाये।
बैठक में एथेनिक विलेज का निर्माण कार्य, सोलानी पार्क का निर्माण कार्य, रोड़ी बेलवाला में विकास सौंदर्यकरण का कार्य, बैरागी कैंप, सीसीआर में पार्किग आदि की व्यवस्था, तथा भूमि को चिन्हित कर अवैध कब्जे हटाये जाने की चर्चा की गई। सचिव एचआरडीए ने अवगत कराया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद में जनहित में विकास कार्य कराए जाने हैं।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सचिव एचआरडीए द्वारा बताया गया कि सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों का सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सचिव एच.आर.डी.ए उत्तम सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह, सिचाई विभाग की अभियंता मंजू डैनी, गौरव गोयल, डीपीओ लोकेश कुमार, अनुज बंसल, एसएनए अनिता जोशी, मुकेश कुमार, डी.एस.रावत, विकास त्यागी, एई एनडीजीसी अनिल कुमार निमेश, अश्वनी कुमार, अच्युत बिंल्जवाल, विशेष क्षेत्री अदि मौजूद थे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *