पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया जायेगा-जिला समाज कल्याण अधिकारी

 हरिद्वार समाचार-  समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में वृद्धजनों, दिव्यांगों एवं विधवा महिलाओं आदि के कल्याणार्थ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाये जायेंगे, पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया जायेगा, दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे एवं चिकित्सा विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण भी जारी किये जाएंगे। 
इस क्रम में दिनांक 11 नवम्बर 2020 को प्रातः 10ः00 बजे खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भगवानपुर में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कोविड-19 के संक्रमण से सम्बन्धित गाईडलाइन (सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनीटाईजर) का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार द्वारा दी गयी

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *