जिलाधिकारी ने आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कलक्ट्रेट सभागर का दीप प्रज्ज्वलित करशुभारम्भ किया।

हरिद्वार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कलक्ट्रेट स्थित पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त सभागर का दीप प्रज्ज्वलित कर, पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया


उल्लेखनीय है कि कलक्ट्रेट सभागार में आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं की जरूरत काफी लम्बे समय से महसूस की जा रही थी, उसी को ध्यान में रखते हुये इसके आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, श्री मनीष तिवारी, ए.आर.टी.ओ. सुश्री सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, श्री संजय संत, लीड बैंक मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *