बरसों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या नगरी में श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा

हरिद्वार

बरसों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या नगरी में श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा22 जनवरी को होने जा रही है।इसी क्रम में पावन नगरी अयोध्या से पूजित अक्षत देश के कोने कोने में प्रत्येक घर तक रामभक्तों के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं। त्रिमूर्ति नगर में अभियान प्रमुख श्याम व संयोजक श्रीमती उमा सिंघल जी व उनकी टोली के द्वारा बहुत ही भाव के साथ पूजित अक्षत का वितरण लगभग एक सप्ताह तक किया गया। ध्यान देने योग्य विषय रहा कि जिस भाव से पूजित अक्षत जन मानस तक पहुंचने चाहिये थे उसी आदर प्रेम से पहुंचे। टोली के द्वारा शंखनाद, घंटानाद हवन धूनी सुगंध, प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को तिलक आदि करने से,,अक्षत वितरण करने वालों और अक्षत प्राप्त करने वालों दोनों के ही , श्री राम जी के प्रति भाव सहज ही जागृत हो रहे थे।और इसीलिए अधिकांश परिवारों में महिलाओं ने अक्षत ग्रहण करते समय श्रीराम मंदिर चित्र की आरती करके वातावरण को राममय बना दिया। त्रिमूर्ति नगर में अक्षत वितरण अभियान में प्रमुख रूप से श्याम प्रधान , श्रीमती उमा सिंघल, अंजली शर्मा, सीमा तोमर, शिखा,सुमन भट्ट, मनीषा,चन्द्रावती, सीता, अंजना, त्रिमूर्ति मंदिर के पुजारी निर्मल शास्त्री,रूचिन ,सोनू सिंघल, नेहा व मुस्कान आदि रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *