हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर उनकी परेड ली

हरिद्वार

 

आज दिनांक 21.08.2025 को कोतवाली नगर पुलिस ने अपने क्षेत्र में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर उनकी परेड ली गयी। सभी हिस्ट्रीशीटरो से उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोबारा किसी भी आपराधिक कृत्य में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी गई।

सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिवर्ष के बजाए प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी को नियमित रूप से दें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट ऑफिसर एवं हल्का प्रभारी द्वारा लगातार उनकी निगरानी की जाएगी। किसी भी हिस्ट्रीशीटर की अपराधिक क्रियाक्रलापों मे संलिप्ता पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *