केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से किया संवाद एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।

हरिद्वार 12 जून 2025
*राष्ट्रीय महिला आयोग महिला के अधिकारों की* *सुरक्षा लैंगिक समानता और सुरक्षित समावेशी समाज को बढ़ाव देने के लिए आशा की किरण के रूप में कार्यरत है- श्रीमती विजया रहाटकर*
*केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनी जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश* 
*जनपद में महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई समीक्षा।*
*केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से किया संवाद एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।*
        राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत।
एक दिवसीय जनपद के भ्रमण पर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग महिला की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की,इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग महिला की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही, उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहीं है, उन्होंने कहा कि महिला आयोग का बहुत बड़ा काम है कि महिलाओं की तकलीफ मदद, महिला सुरक्षा उनका सम्मान भी हमारा काम है, महिलाओं को बराबर सम्मान मिले उसी के साथ महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर हो जाए साथ ही महिला की उत्थान एवं समाज मे बराबरी का अधिकार देने के लिए तथा योजनाओ का लाभ आखिरी गरीब महिला तक उपलब्ध हो इसकी भी निगरानी महिला आयोग निरंतर की रहा है,
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी बहनों का कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा, महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए, पीएम आवास में घर आपका है तो सम्मान निश्चित ही मिलता है, इस योजना ने आपका सामाजिक सम्मान बहुत बढ़ाया है, सम्मान बढ़ाया है साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कहा इस योजना से महिलाओं को धुएं की तकलीफ से एवं धुएं से आंखों की जलन से राहत मिली है, तथा चूल्हे की अपेक्षा से कम समय में खाना बन जाता है,जिससे कि महिलाएं अपने परिवार के लिए समय निकाल रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कि देश की बेटियों को आगे बढ़ाए, बराबरी का स्थान दे और उनको लेकर आगे बढ़े।
          उन्होंने कहा कि महिलाओं के ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि माहिया आयोग का काम है कि संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर पात्र महिलाओं को मिले।
उन्होंने निर्देश दिए है कि सीएलएफ द्वारा ग्रुप की सभी बहनों को बुलाएं और योजनाओं की जानकारी दे ।
उन्होंने कहा कि देश बेटियों को एक जैसा देख रहा हैं, आयोग चाहता है देश की महिलाए हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन कर रही है ,उन्होंने कहा कि आज जेट प्लान उड़ाने वाली बेटियां देश में है, हमारे देश की  पायलट महिलाएं की संख्या विश्व में नंबर वन पर है । इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,महिला बाल विकास,पीएम आवास शहरी /एनयूएलएम,जिला उद्योग केंद्र,समाज कल्याण,कृषि विभाग, ग्रामोत्थान, रीप एवं स्वास्थ्य विभाग के संचालित योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओ की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ महिलाओं को उपलब्ध कराने के लिए धरातल पर कार्य करने के लिए महिला आयोग द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया,उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं को आत्मनिर्भर एव सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित किए जाए जिससे कि सभी महिलाओं को लाभांवित किया जा सके।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद आगमन पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया उन्होंने जनपद में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उनका संबंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि पक्का आवास बनने तथा शौचालय मिलने से बच्चों सहित सभी को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। एनआरएलएम के अंतर्गत स्वरोजगार कर रही महिलाओं ने भी अपने सामाजिक आर्थिक सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुभव साझा किए। उज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं ने कहा कि परिवार को धुएं से छुटकारा मिलने के साथ ही बहुत कम समय में भोजन तैयार हो जाता है और महिलाओं को गर्मी का भी कम एहसास होता है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा भी अपने अपने अनुभव साझा किए गए।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह,परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल समेत जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।              

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *