तकनीकी खामी के चलते कार बनी आग का गुब्बार

हरिद्वार

दिनांक 1 जनवरी 2023 की रात्रि 23:21 पर कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा गंगनहर के पास कब्रिस्तान रोड पर एक कार में भयंकर आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच होज रील से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। आसपास मौजूद कूड़ा एवं गन्ने के खेत होने के कारण त्वरित कार्यवाही से बड़ा नुकसान होने से बचाया गया।

कार चालक अंधेरा एवं कोहरा होने के कारण मुख्य मार्ग से अंदर की ओर भटक गया था। काफी अंदर चले जाने के बाद वापस मोड़ते समय अचानक वाहन ने आग पकड़ ली। चालक ने भी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

अग्निशमन कार्य में लगी टीम का विवरण

1 वरिष्ठ चालक भजन सिंह नेगी
2 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
3 चालक विपिन सिंह तोमर
4 फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
5 फायरमैन सुनील कुमार बंदों लिया

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *