एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

दिनांक- 23.11.2024हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को रॉकमैन इण्डस्ट्र्ीज, सिडकुल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्वविकता से अवगत कराना और उनके अध्ययन को व्यवहारिक अनुभव से जोडना था। छात्रों का स्वागत कम्पनी के एचआर हैड श्री सुनील उनियाल एवं एचआर मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को कम्पनी के संचालन, उत्पादन प्रक्रियाओं और उद्योग में उपयोग की जाने वाले नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने आटो पॉर्टस एप्युमिनियम डाई, अलॉय व्हील आदि उत्पादन इकाईयों को देखा और इस अनुभव को बहुत सराहा और इसे उनके शैक्षणिक विकास के लिए महतवपूर्ण बताया। इस दौरे में छात्रों के साथ कॉलेज की ट्रे्निंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी कीर्ति हंस उपस्थित रही।

कॉलेज की डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने के लिये रॉकमैन इंडस्ट्र्ीज का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *