01 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त अभियान अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए- जिलाधिकारी

 

हरिद्वार दिनांक 23 मई, 2025* जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह को निर्देश दिए है कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ,उन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक स्कूलों में स्लोगन, निबंध, पेंशन, संवाद कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिसमें नशा से होने वाले बीमारियों के बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किए जाए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए, और स्कूलों में काउंसलर के माध्यम से बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होंने कार्यक्रम के सफलता के लिए क्रांसकंट्री दौड़, खेल प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 14 जून को रेड क्रॉस डे एवं 21 जून को योग दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह ने 01 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, रोहित कुमार, डॉ नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *