जिला युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने बताया

हरिद्वार 22 अगस्त 2025– जिला युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ 2024 के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उनके पुरस्कार की धनराशि उपलब्ध कराये गये बैंक खातों के माध्यम से प्रेषित की गयी है। कतिपय प्रतिभागियों के बैंक खातों में त्रुटि होने के कारण धनराशि वापस प्राप्त हुयी है।

अतः समस्त न्याय पंचायत / विकासखण्ड एवं जनपद स्तर के ऐसे विजेता प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वह अपने पुरस्कार की धनराशि हस्तांतरित किए जाने हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय में अपने बैंक खाता से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अवशेष का भुगतान किया जा सके।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *