जिलाधिकारी ने तहसील रुड़की का किया औचक

 

*हरिद्वार 24 अक्टूबर 2025*
तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले आमजन की समस्या का तत्परता से निराकरण हो तथा अधिकारियों एव कार्मिकों की समयबद्धता एवं शतप्रतिशत स्थिति  सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील रुड़की का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली,उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए है कि तहसील कार्यालय में आने वाले आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जय,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।
      उन्होंने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख रखाव ठीक ढंग से किया जाए।
      जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में जो भी बाद निस्तारण हेतु लंबित है उन वादों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए, उन्होंने अवैध खनन से संबंधित मामलों को भी तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।
         उन्होंने तहसील द्वारा जो भी राजस्व वसूली की जानी है उन वसूलियों को भी प्राथमिकता से वसूली के निर्देश दिए गए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा सभी कार्मिकों की अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल,नायब तहसीलदार रुड़की प्रवीण त्यागी, नायब तहसीलदार मंगलौर यूसुफ अली सहित पटल सहायक एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *