जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पांच राजस्व निरीक्षकों का किया है स्थानांतरण।

 

हरिद्वार, 20 सितम्बर, 2025-

आम जनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात पाॅच राजस्व निरीक्षकों का एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि राजस्व परिषद उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षण (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षण के पद पर पदोनन्त किया गया है। जिनमें से तीन राजस्व निरीक्षक को जनपद उद्यमसिंह नगर एवं नैनीताल तैनात गया है पाॅच राजस्व निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में तैनात किया गया है। जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात राजस्व निरीक्षकों जिसमें अनिल गुप्ता, रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से लक्सर, संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से भगवानपुर, आदेश कुमार को तहसील रूड़की से हरिद्वार एवं ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर से रूड़की में स्थानांतरित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया है कि तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Posts

जनजातीय समुदाय के लिए गाय के गोबर आधारित उत्पाद निर्माण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

हरीद्वार आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित Tribal Development Fund (TDF) Project के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, लालढांग में जनजातीय समुदाय (Tribal Community) के सदस्यों के लिए “पर्यावरण के अनुकूल…

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *