स्वच्छता सफाई अभियान में उतरे जिलास्तरीय अधिकारी

 

हरिद्वार 16 सितंबर 2025
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान को सफल बनने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिलाधिकारी के निर्देशन में आज स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है,तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मां गंगा को स्वच्छ एव निर्मल रखने के लिए जनपद के विभिन्न घाटों से लेकर सार्वजनिक स्थलों एवं ब्लॉक मुख्यालय,तहसील मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा खुद सफाई अभियान में शामिल हुए है।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम वाल्मीकि चौक से हरकी पौड़ी तक,शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार तक ,ओम पुल घाट,बैरागी कैंप, रोड़ीबेलवाला मैदान, दुधाधारी फ्लाई ओवर भूपतवाला,पंतद्वीप घाट,चंडी घाट, वाल्मीकि घाट रुड़की सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *