मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

देहरादून समाचार- माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से सम्बन्धित योजनाओं और कार्यों की प्रगति को तेजी से बढायें’’ःजिलाधिकारी।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संस्थान और पेयजल निगम से सम्बन्धित माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में विभागागीय अधिकारियों को योजनाओं के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि घोषणाओं को पूरा करने के लिए जनपद स्तर पर जो भी औपचारिकताएं पूरी की जानी है उसको तत्काल पूरी करें तथा योजनाओं के सम्बन्ध में शासन स्तर पर तथा वित्त पोषण करने वाली संस्था से, जो भी जरूरी पहल की जानी है, करें। इसके अतिरिक्त भूमि से जुड़े वन विभाग से सम्बन्धित एन.ओ.सी इत्यादि मामलों का भी निस्तारण करवाएं।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम को पेयजल योजनाओं से सम्बन्धित राज्य जल जीवन मिशन समिति के समक्ष लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु उनके स्तर से शासन को समुचित पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल संस्थान और पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जिन पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों, जल संरक्षण, ड्रेनेज प्लान इत्यादि सभी प्रकार की घोषणाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के मध्य हस्तांतरित की गयी ऐसी योजनाएं जिनके क्रियान्वयन को लेकर विभागों की बीच स्पष्टता नही है ऐसी योजनाओं को शासन स्तर मिलान करते हुए ऐसी घोषणाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें।
इस दौरान बैठक में एनआईसी सभागार से परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई डी.के सिंह, पेयजल निगम मीसा सिंह, जल संस्थान नमित रमोला सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *