मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।

 देहरादून समाचार– मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।  मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

Related Posts

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद

    *हरिद्वार, 30 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के…

जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान ने पकड़ी गति, शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक चलाया जा रहा सफाई अभियान

  *हरिद्वार 30 मई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, स्वच्छता अभियान ने रफ्तार पकड़ते हुए,इसका असर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *