खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

 

1 मार्च 

 

देहरादून: आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने कैम्प कार्यालय में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए।जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रबी की फसल की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी जो कि जून माह तक चलेगी।साथ ही बताया कि विभागीय अधिकारियों को रबी की फसल की खरीद को लेकर सभी तैयारियां 31मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

वही कहा कि इस वर्ष गेंहू की एमएसपी 2275 रुपिये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है।इस वर्ष गेंहू की फसल का जो लक्ष्य दिया गया है वह 50 हजार मीट्रिक टन का है। साथ ही जब हमारे किसान भाई अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर विक्रय करें तो उनकी फसल का भुगतान 72 घंटो के भीतर करना सुनिश्चित करें।साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है की सभी क्रय केंद्रों को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए,लोगो को जागरूक भी करें,क्रय केंद्रों में जरूरी बुनियादी व्यवस्थाओं जिनमे पीने का पानी,शौचालय आदि शामिल हैं उन्हें सुनिश्चित करें ताकि हमारे किसान भाई क्रय केंद्रों पर आए तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *