मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए

देहरादून दिनांक 24 जनवरी 2024, माननीय  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई  के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के  निर्देशन में  अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। आज आईएसबीटी, से क्लेमेन्टाउन, धर्मपुर माता मन्दिर रोड, हरिद्वार रोड रिस्पना आदि स्थानों से  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।
  नगर निगम ने  58 चालान करते हुए रुपए 64100 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 33 चालान करते हुए, रुपए 18200 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 09 चालान करते हुए रुपए 4500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने  संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि  अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

Related Posts

बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  *हरिद्वार, 15 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तथा गुप्त सूचना के आधार पर, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस.…

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ,

  देहरादून, 15 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *