राज भवन में महाराज ने किया बसंतोत्सव में प्रतिभाग

देहरादून। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 ष्संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धिष् तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

राज भवन में बसंतोत्सव 2024 ष्संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धिष् 1 से 3 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वहां लगाये गये फूलों के स्टालों सहित जलागम एवं अन्य का निरीक्षण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राजभवन में बसंत के महीने में बसंतोत्सव का आयोजन उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम है।

श्री महाराज ने कहा कि राज भवन में बसंतोत्सव ष्संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धिष् पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी फूलों के काश्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फूल उत्पादकों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है। ताकि इसके जरिए उत्तराखंड के फूल विदेश में भी अपनी पहचान बना सकें।

श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक बड़ा स्त्रोत हो सकता है। साथ ही इस प्रकार का आयोजन जन जन को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देता है

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *