सम्पत्तियों के मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए-जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार

देहरादून समाचार-जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार द्वारा राजपुर रोड में उप निबन्धक कार्यालय देहरादून में पंजीकृत की गई अधिक मूल्यांकन के लेखपत्रों (संपत्तियों) का निरीक्षण किया गया।
बड़ी संपत्तियों की खरीद फरोख्त के मौका मुआवने के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप निबन्धकों को निर्देशित कि या कि सम्पत्तियों के मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने राजपुर रोड में 02 सम्पत्तियों का निरीक्षण किया, जिसमें से एक सम्पत्ति के सन्दर्भ में उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और उप निबन्धकों को जांच करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात एस्लेहाॅल पीएनबी बैंक से लगी एक सम्पत्ति का अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व बीर सिंह बुदियाल द्वारा निरीक्षण करते हुए सन्तुष्टि व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्थित बड़ी संपत्तियों के खरीद फरोख्त का मौका मुआयना किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप निबन्धक रामदत्त मिश्रा, बी.एम डोभाल व अवतार सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

    पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

    नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

    हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *