भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है- मुख्यमंत्री

 देहरादून समाचार–   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा है कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का भाव रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सभी का दायित्व है।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल

  दिनांकः 23 जुलाई, 2026 देहरादून उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी की अध्यक्षता में आज विद्युत सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम सम्बंधी एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *