एचईसी कॉलेज में ‘शिक्षक दिवस‘ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक-04.09.2025

  हरिद्वार-एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘शिक्षक दिवस‘ के अवसर पर क्लचरल क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस‘ पर अपनी शुभकॉमनाएं देते हुए कहा की यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्र्पति एवं महान शिक्षाविद्ध डा0 राधाकृष्णन सर्वपल्ली को समर्पित है, यह दिन उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का निर्देशन ‘क्लचरल क्ल्ब‘ के रितु मोदी एवं वैष्णवी झा के द्वारा किया गया। मंच संचालन कशिश, सोनाक्षी, शिवांग एवं एश्वर्य छात्रों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रा वाहिनी ने शिक्ष्कों की प्रेरणा दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने ‘शिक्षक की सलाह का महत्व‘ नाटिका का मंचन किया जिसमें कशिष, सोनाक्षी, शिवंाग, ऐश्वर्य, अमर, रीती, खुशी, चित्रांश, पुलकित आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एक कॉमिक एक्ट का भी छात्रों द्वारा मंचन किया गया जिसमें अनिष्का, नित्या, अनन्या, हर्षित, नितीश आदि छात्र शामिल रहे। छात्राओं द्वारा विभिन्न पारम्परिक नृत्यों को प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में उमराव सिंह, रश्मि सक्सेना, सुनीति त्यागी, दीपशिखा बोहरा, करूणा नेहरा, डा0 निधी जोशी, डा0 तनु चन्द्रा, राजा मनीष, सपना सकलानी, दीपाली अग्रवाल, डा0 पूजा, गौरव, अकांक्षा आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *