एचईसी कॉलेज में ‘गणेश चतुर्थी‘ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 दिनांक-26.08.2024

 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज ‘गणेश चतुर्थी‘ के शुभ अवसर पर संस्थान के कल्चरल क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में छात्रा वैष्णवी द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य की प्रस्तुति की गयी। क्लचरल क्लब के छात्रांे ने ‘बप्पा रहना हमारे साथ‘ नाटिका का मंचन किया जिसमें केशव, नमन, मान्या, उज्जवल, चित्रांश आदि ने प्रतिभाग किया। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं कल्चरल क्लब के सदस्य गणेश जी की आरती में शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के अन्त में गणपति स्थापना पर एक ग्रुप डांस प्रस्तुति की गयी जिसमें भूमि, अदिति, निहारिका, नैन्सी, रितिका, अनामिका आदि छात्रों ने भाग लिया। मंच संचालन शिवांग व एश्वर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन रितु मोदी एवं वैष्णवी, वन्दना एवं मनीष द्वारा किया गया। इस आयोजन में अमन, प्रतीक, हर्षवर्धन आदि छात्र शामिल हुए।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *