विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन, रेडक्रास स्वयंसेवियों को किट बांटी

रिखणीखाल। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसमें प्राचार्य प्रो मनोज उप्रेती के सान्निध्य में समस्त सहायक प्राध्यापकों ने एक-एक पेड़ लगाया और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल की जिम्मेवारी ली। इको.क्लब के तत्वावधान मंे डॉ सुनील दत्त ने वृक्षारोपण कराया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। एण्टी ड्रग सेल के तत्वावधान में नोडल अधिकारी डॉ मनोज नौटियाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम -प्लास्टिक प्रदूषण का अन्त, विषय पर रेडक्रास उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम को प्रदेश के पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती ने संबोधित किया। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। नोडल अधिकारी डॉ बबलू कुमार ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर दिया। रेडक्रास के छात्र-छात्राओं ने आरसी-प्रथम के लिए गूगल फार्म के माध्यम से परीक्षा दी। परीक्षा देने वालों में मिलन मलासी, रिंकी नेगी, तरुण, आर्यन, रणजीत, नीलम, संदीप आदि शामिल रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *