अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया

हरिद्वार नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिलाधिकारी  एवं नगर आयुक्त  के निर्देशानुसार आज दिनांक 26/01/2026 को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट, शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल एवं तिरछा पुल पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।

अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के उपरांत संबंधित सभी क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे घाटों एवं मार्गों को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम हरिद्वार द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।  

Related Posts

जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न,गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण,…

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री

  *हरिद्वार 23 अगस्त 2026* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *