चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार

दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक 15.08.2026 को बैरागी कैम्प कनखल से उसकी पत्नी के गले से चैन छीन ली और और मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 246/26 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया।

*घटना का खुलासा*

उक्त घटना के अनावरण हेतु एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार कोतवाली कनखल मे गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र सक्रिय कर इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस कलेक्ट किए तथा लगातार मेहनत के बाद दिनाक 23.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 युवकों को जियापोता के पास से लूटी गयी चेन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पूर्व में कई बार जेल जाने की जानकारी मिली है जिस आधार पर अपराधिक इतिहास संबंधी डाटा जुटाया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1-भूदेव पुत्र राजेश कुमार गली नंबर 29 नेहरू रोड कोतवाली बड़ौत उत्तर प्रदेश
2-करण पुत्र सतपाल निवासी गली नंबर 8 मोहनपुरी गोण्डा चौक थाना भजनपुरा नई दिल्ली

*बरामदगी-*
1- सोने की चैन

*अपराधिक इतिहास भूदेव-*
1- मु0अ0स0 40/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 307 भादवि थाना ट्रान्सपोर्ट नगर मेरठ
2- मु0अ0स0 170/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बडौत उ0प्र0
3- मु0अ0स0 155/21 धारा 307 भादवि थाना बडौत उ0प्र0

*पुलिस टीम*
1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं
4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान
6- अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
7- का0 उमेद सिहं
8- का0 सतेन्द्र रावत
9- का0 भूपेन्द्र सिंह
10- का0 विशन चौहान
11- का0 जितेन्द्र राणा

*सर्विलांस टीम*
1- Ins नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- का0 वसीम

 

Related Posts

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

जिंदा बताकर मृतक के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, जमीन धोखाधड़ी में 01 दबोचा

कनखल हरिद्वार दिनांक 14.08.2026 को वादी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र, निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार, थाना कविनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली कनखल में तहरीर दी गई। वादी द्वारा आरोप लगाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *